बेटा
कल जो उँगली पकड़ के चलता था, सहारा है अब
मेरी कश्ती का वही एक किनारा है अब
उसकी आवाज़ में सुनता हूँ मैं अपना लहजा
मेरा बचपन ही जैसे फिर से दोबारा है अब
जिसको मैंने कभी तारे गिनाना सिखाया
वो ख़ुद आसमान का इक नया सितारा है अब
'पराग' उम्र ने लौटा दिया जो कुछ भी दिया
उसकी आँखों में मेरा सारा गुज़ारा है अब
कठिन शब्द: कश्ती – नाव · लहजा – बोलने का ढंग · गुज़ारा – जीवन बिताना