पत्नी
मेरे बिखरे हुए घर को जो सँवारा उसने
हर अधूरी-सी कहानी को निखारा उसने
मेरी ख़ामोश थकन पढ़ ली बिना पूछे ही
दिन ढले जब भी मैं हारा, तो पुकारा उसने
एक चुटकी-सी जो सिंदूर की लाली थी वहाँ
उसमें हर रोज़ नया सूरज उभारा उसने
'पराग' मैंने तो दीवार उठाई थी फ़क़त
उसमें घर का जो उजाला है, वो सारा उसने
कठिन शब्द: थकन – थकान · फ़क़त – सिर्फ़