किरायेदार
हर साल बदलता रहा अपना घर, किरायेदार
उम्र भर का रहा बस इक सफ़र, किरायेदार
दीवारों पे कील ठोंकने से भी डरता रहा
अपना होके भी न हुआ कोई दर, किरायेदार
सोचो तो ये धरती भी किराये का घर है
हम सब ही हैं यहाँ पे उम्र भर, किरायेदार
'पराग' जो भी मिला, इक दिन लौटाना होगा
यही सच जान के चलता है हर शहर, किरायेदार
कठिन शब्द: दर – दरवाज़ा