पहली टीचर
जिसने हाथ पकड़ के लिखवाया पहला अक्षर, पहली टीचर
जिसने तोड़ा मेरे डर का भारी पत्थर, पहली टीचर
माँ की गोद से निकल के जब मैं रोया था
उसने बना दिया वो स्कूल भी घर, पहली टीचर
'क' से कबूतर, 'ख' से खरगोश सिखाया
और उड़ा दिया मुझे आसमाँ के ऊपर, पहली टीचर
'पराग' कितनी डिग्रियाँ लीं, कितने गुरु मिले
पर कोई न हुआ उसके बराबर, पहली टीचर
कठिन शब्द: अक्षर – वर्ण