लकीरें गिनता क़ैदी
दीवार पे खींच लकीरें, साल गिनता है क़ैदी
हर लकीर में अपना हाल गिनता है क़ैदी
खिड़की से दिखता है आसमान का इक टुकड़ा
उसमें उड़ते परिंदों की चाल गिनता है क़ैदी
माँ के बालों की सफ़ेदी, बच्चे के गालों की लाली
बाहर का हर बदलता जमाल गिनता है क़ैदी
'पराग' जो रौशनी उस तक आती है खिड़की से
उसमें करोड़ों मील का कमाल गिनता है क़ैदी
कठिन शब्द: जमाल – सुंदरता · कमाल – चमत्कार