रूह की प्यास
जिस्म है बस इक लिबास, रूह
हर पल रहती है तेरे पास, रूह
न भूख, न नींद, न थकान इसे
बस इक अनबुझी प्यास, रूह
तारों की धूल से बना है ये बदन
उसमें जलता इक एहसास, रूह
'पराग' मिट्टी में मिल जाएगा सब कुछ
न मिटेगी कभी ये आस, रूह
कठिन शब्द: रूह – आत्मा · लिबास – पोशाक · अनबुझी – जो बुझे नहीं · एहसास – अनुभूति