अजब परवाना
सबसे अलग, इक दीवाना है क़लंदर
अपनी ही धुन में मस्ताना है क़लंदर
न मस्जिद का, न मंदिर का, न किसी रस्म का
हर बंधन से बेगाना है क़लंदर
शमा भी उससे रौशनी माँगे
ऐसा अजब परवाना है क़लंदर
'पराग' लोग हँसे, उसे पागल कहा
पर ख़ुदा का अपना ख़ज़ाना है क़लंदर
कठिन शब्द: क़लंदर – मस्त फ़क़ीर · बेगाना – पराया · शमा – मोमबत्ती · परवाना – पतंगा