माँ का व्रत
हर सोमवार, हर मंगलवार, व्रत
माँ के सीने का प्यार, व्रत
ख़ुद भूखी रहे, सबको खिलाए
सलामत रहे परिवार, व्रत
चाँद देखके तोड़े करवा चौथ का व्रत
आसमाँ से बँधा इक तार, व्रत
'पराग' पूछा, "माँ, तुम्हें भूख नहीं लगती?"
हँसके बोली, "ये भी है आहार, व्रत"
कठिन शब्द: करवा चौथ – पति के लिए रखा जाने वाला व्रत · आहार – भोजन