इक-सी हवाएँ
मिल गईं दो धाराएँ संगम पे
गूँजें सबकी दुआएँ संगम पे
गंगा का गोरापन, जमुना की साँवली देह
दोनों की इक-सी अदाएँ संगम पे
तीसरी सरस्वती दिखती नहीं, फिर भी
बहती है, कहें कथाएँ, संगम पे
'पराग' दो दिल भी मिलें, तो संगम हो
उड़ें इक-सी हवाएँ संगम पे
कठिन शब्द: संगम – नदियों का मिलन-स्थल · अदा – ढंग