वक़्त के ख़ज़ाने
कितने थे सुहाने बचपन के मौसम
खेलों के दीवाने बचपन के मौसम
बारिश में नाव, सर्दी में अलाव
छुट्टी के बहाने बचपन के मौसम
हर दिन पहली बार था, इसलिए सदियों-सा
वक़्त के ख़ज़ाने बचपन के मौसम
'पराग' अब हर मौसम में ढूँढता हूँ
वो गुम हुए ठिकाने, बचपन के मौसम
कठिन शब्द: अलाव – आग का ढेर