हर मौसम होगा पार
आएगी फिर से बहार इक दिन
ख़त्म होगा इंतज़ार इक दिन
आँधी कितनी भी हो, थमेगी
बैठ जाएगा ग़ुबार इक दिन
ये धरती, ये सूरज भी ढल जाएगा
हर मौसम होगा पार इक दिन
'पराग' हर मौसम को गले लगाके जियो
किसे पता, कौन-सा हो आख़िरी, यार, इक दिन
कठिन शब्द: ग़ुबार – धूल का बादल