बेनूरी का इंतज़ार
सदियों से राह तकती रही नरगिस
अपनी बेनूरी पे सिसकती रही नरगिस
शायरों ने इसे आँख कहा, चश्म-ए-यार
हर नज़र में झलकती रही नरगिस
बर्फ़ पिघली, तो सबसे पहले जागी
बहार की ख़बर रखती रही नरगिस
'पराग' कोई दीदावर आए न आए
चुपके से फिर भी खिलती रही नरगिस
कठिन शब्द: बेनूरी – रौशनी का न होना · चश्म-ए-यार – प्रिय की आँख · दीदावर – पारखी, देखने वाला