जिस छाँव में जागा
जिस छाँव में बुद्ध जागे, बोधिवृक्ष
सारे भ्रम जहाँ भागे, बोधिवृक्ष
पत्ते दिल जैसे, हवा में डोलें
हर साँस में ध्यान लागे, बोधिवृक्ष
कटा, जला, फिर-फिर उगा
सदियों के धागे, बोधिवृक्ष
'पराग' हर दिल में इक पीपल है
जो बैठे, वही जागे, बोधिवृक्ष
कठिन शब्द: भ्रम – धोखा, माया