फाटक के इस पार
नई बोतल, नया बस्ता, स्कूल का पहला दिन
माँ का हाथ छूटता, स्कूल का पहला दिन
बच्चा रोए, माँ मुस्काए
पर भीतर से टूटता, स्कूल का पहला दिन
अनजाने चेहरे, अनजानी आवाज़ें
डर का इक रस्ता, स्कूल का पहला दिन
'पराग' दुनिया की पहली सीढ़ी
जहाँ से सब फूटता, स्कूल का पहला दिन
कठिन शब्द: बस्ता – स्कूल का थैला