कपड़े की सहेली
कपड़े की इक सहेली, गुड़िया
हर राज़ की हथेली, गुड़िया
माँ से न कहा, जो दिल में था
वो सुनती रही अकेली, गुड़िया
चोटी बनाई, ब्याह रचाया
घर-घर की पहेली, गुड़िया
'पराग' बड़ी हुई, तो भी न भूली
बचपन की नवेली, गुड़िया
कठिन शब्द: नवेली – नई, प्यारी