बड़े शहर का पहला क़दम
बड़े फाटक से गुज़रा कॉलेज का पहला दिन
सपनों से उभरा कॉलेज का पहला दिन
न यूनिफ़ॉर्म, न घंटी, न डाँट
आज़ादी में बिखरा कॉलेज का पहला दिन
अनजाने चेहरे, अनगिनत गलियारे
डर और जोश में निखरा कॉलेज का पहला दिन
'पराग' घर से निकले जो पहली बार
उसका ख़ुद से मिलन ठहरा, कॉलेज का पहला दिन
कठिन शब्द: गलियारा – बरामदा