रास्ता दिखाती नन्ही उँगली
नन्हे हाथों से थामी पोते की उँगली
बुढ़ापे की इक हामी, पोते की उँगली
कल मैंने जिसे चलना सिखाया
आज वही बनी स्वामी, पोते की उँगली
सड़क पार कराए, सीढ़ी चढ़ाए
हर डर की इक सलामी, पोते की उँगली
'पराग' उम्र का पहिया घूमके आया
अब मेरी रहनुमा, नामी पोते की उँगली
कठिन शब्द: हामी – सहारा, समर्थन · रहनुमा – राह दिखाने वाला