उनके लिए, जो अभी आए नहीं
इक ख़त लिखा आने वाली पीढ़ी के नाम
इक पेड़ दिखा, आने वाली पीढ़ी के नाम
जो न देखेंगे हमें, न जानेंगे
उनका भी हिस्सा, आने वाली पीढ़ी के नाम
साफ़ हवा, मीठा पानी, हरी धरती
यही सिखा, आने वाली पीढ़ी के नाम
'पराग' हम पुरखे बनेंगे इक दिन
सोचके लिखा, आने वाली पीढ़ी के नाम
कठिन शब्द: पुरखे – पूर्वज