स्टेशन के बाहर फ़ुटपाथ पे एक बूढ़ा रहता था, न छत, न दीवार, न ठिकाना,
हर रात खड़िया से ज़मीन पे इक घर बनाता, खिड़की, चौखट, छोटा-सा आशियाना।
फिर उस लकीरों वाले घर के भीतर लेटता, जूते चौखट के बाहर उतारके,
जैसे सच में किसी कमरे में सोया हो, अपनी दुनिया के पहरे में, सँवारके।
किसी ने पूछा, "बाबा, ये क्या?", वो मुस्काया, "घर दीवारों से नहीं, आदत से बनता है,
जहाँ हर रात लौटूँ, जहाँ जूते उतारूँ, वहीं मेरा मन थमता है।"
'पराग', सुबह बारिश ने वो घर मिटा दिया, पर शाम को फिर नया बना,
जिसके पास कुछ न हो, उसके पास भी घर का सपना होता है, सबसे घना।