छत पे खुलते दिल
रात को छत पे घर की बातें
तारों से भी परे घर की बातें
किसने क्या कहा, किसका ब्याह कब
दिलों में घिरे घर की बातें
"घर की बात घर में रहे", दादी कहतीं
चुपके से फिरे घर की बातें
'पराग' उन्हीं बातों में पले हैं हम
जड़ों में भरे घर की बातें
कठिन शब्द: फिरना – घूमना