क़दमों की पहचान
दरवाज़े पे बैठा घर का कुत्ता
वफ़ा में पैठा घर का कुत्ता
हर क़दम की आहट पहचाने
प्यार में ऐंठा, घर का कुत्ता
कोई रोए, तो पास आके बैठे
दिल से लिपटा, घर का कुत्ता
'पराग' बिन बोले जो सब समझे
रिश्तों में सबसे मीठा, घर का कुत्ता
कठिन शब्द: वफ़ा – निष्ठा · पैठना – समाना · ऐंठना – (यहाँ) अड़ जाना, ज़िद