सर्दी की इक रात, घाटी से इक परिवार को रातों-रात घर छोड़ना पड़ा, डर के साये में,
माँ ने आख़िरी बार आँगन देखा, चिनार को छुआ, और आँसू पोंछे आँचल की छाँव में।
पिता ने दरवाज़े पे ताला लगाया, और चाबी जेब में रखी, जैसे कल ही लौटना था,
"बस कुछ दिनों की बात है", उन्होंने कहा, पर उन दिनों को तीस बरस में बदलना था।
जम्मू के कैंप में, फिर दिल्ली के छोटे-से फ़्लैट में, वो चाबी हमेशा साथ रही,
पिता हर रात उसे हाथ में लेके सोते, जैसे घर की धड़कन उसमें बही।
'पराग', पिता चले गए, चाबी अब मेरे पास है, जंग लगी, पर सँभाली हुई,
घर छोड़ना इक रात का होता है, पर उसकी चाबी पीढ़ियों तक पाली हुई।