पिता गुज़रे, तो घर में सब डर गए, अब फ़ैसले कौन लेगा, खेत कौन देखेगा, किसकी चलेगी,
चाचा बोले, "हम सँभाल लेंगे", पर माँ ने धीरे से कहा, "नहीं, ये ज़िम्मेदारी मुझ पे ही ढलेगी।"
वो जो कभी घर से बाहर न निकली थीं, अब खेत जातीं, मंडी जातीं, सौदे करतीं,
रात को हिसाब लिखतीं, बच्चों को पढ़ातीं, और सुबह फिर उसी हिम्मत से भरतीं।
लोग हँसे, "औरत क्या करेगी?", पर पहली फ़सल ने सबको चुप कराया,
माँ ने क़र्ज़ उतारा, बेटी को कॉलेज भेजा, और बेटे को अपने पाँव पे खड़ा कराया।
'पराग', आज वो सत्तर की हैं, और घर का हर फ़ैसला अब भी उनसे पूछके होता है,
घर का मुखिया पगड़ी से नहीं, हिम्मत से बनता है, जो हर बोझ को चुपचाप ढोता है।