गाँव में बिजली कम आती, और रात को जब अँधेरा होता, तो सब बच्चे दादी के पास बैठते,
लालटेन की धीमी लौ, और दादी की आवाज़, "सुनो, आज चुड़ैल वाले पीपल की कहानी", सब सिमटते।
दादी आवाज़ बदल-बदलके सुनातीं, और हम डरके इक-दूजे से चिपकते, आँखें फाड़े,
और बाहर हवा चलती, तो लगता, चुड़ैल आ गई, और कोई चीख़ता, सब हँसते, सब रो पड़े।
फिर दादी कहतीं, "डरो मत, अँधेरा भी वही गाँव है, बस दिखता नहीं",
और हम धीरे-धीरे सो जाते, उनकी गोद में, जैसे सबसे सुरक्षित जगह, यहीं।
'पराग', अब गाँव में चौबीस घंटे बिजली है, और बच्चे अपने कमरों में सोते हैं, अकेले,
पर वो अँधेरा याद आता है, जिसमें दादी की कहानियाँ थीं, और हम सब थे, इक साथ, इक मेले।