बाग़ की रखवाली
लू में तपी गाँव की गर्मी
आमों से छपी गाँव की गर्मी
पेड़ों की छाँव, कुएँ का पानी
सत्तू में ढपी गाँव की गर्मी
रातें छत पे, दोपहर बाग़ में
हर दिल में खपी गाँव की गर्मी
'पराग' जो धूप से न डरे, उसकी
सबसे भली, अपनी, गाँव की गर्मी
कठिन शब्द: लू – गरम हवा · सत्तू – भुने चने का आटा · ढपना – ढकना · खपना – समाना