गाँव में इक पागल घूमता था, फटे कपड़े, बढ़ी दाढ़ी, और कभी-कभी कविताएँ बड़बड़ाता,
बच्चे उसे "पगला" कहके चिढ़ाते, और वो हँसता, जैसे कुछ बुरा न लगता, बस गाता।
हर घर से उसे रोटी मिलती, कोई कुछ न पूछता, बस इक पुरानी आदत, इक अनकही रीत,
फिर इक दिन इक बूढ़े ने बच्चों को बताया, "ये पागल नहीं, कभी हमारे गाँव का मास्टर था, मीत।"
"बाढ़ में इसकी बीवी और दोनों बच्चे बह गए, उसी दिन से ये ऐसा हो गया,
पर याद रखो, तुम्हारे पिता इसी से पढ़े थे, इसका इक-इक शब्द हमारे भीतर बो गया।"
'पराग', उस दिन से बच्चों ने उसे चिढ़ाना बंद किया, और इक बच्चे ने उसे अपनी किताब दी,
पागल ने किताब खोली, और धीरे से इक कविता पढ़ी, साफ़, सुंदर, जैसे बरसों बाद रूह जगी।