हरियाणा के इक गाँव में बारह बरस की गीता अखाड़े के बाहर खड़ी होके लड़कों को कुश्ती लड़ते देखती,
इक दिन बोली, "मैं भी लड़ूँगी", और सब हँस पड़े, "लड़की और अखाड़ा?", जैसे उसकी बात कहीं न टिकती।
पर उसके पिता ने हाथ थामा, "चल, सिखाता हूँ", और हर सुबह चार बजे उसे अखाड़े ले जाते,
गाँव वाले ताने मारते, "बेटी के बाल कटवा दिए, लड़कों से लड़ाते", पर पिता न घबराते।
बरसों की मेहनत, मिट्टी में लिपटे दिन, चोटें, आँसू, और हर हार के बाद फिर से उठना,
और इक दिन गीता ने राज्य का ख़िताब जीता, और फिर देश का, जैसे सपनों का सच में सजना।
'पराग', जब वो मेडल लेके गाँव लौटी, तो वही लोग ढोल लेके स्वागत को खड़े थे,
जो ताने मारते थे, अब उसकी मिसाल देते, गाँव की बेटी के आगे सब छोटे, वो बड़े थे।