हरमंदिर साहिब के सरोवर की सीढ़ियों पे इक बूढ़ा सेवादार हर रात फ़र्श धोता, संगमरमर पे पानी डालता, हाथों से पोंछता,
पचास बरस से यही सेवा, न कोई नाम, न कोई इनाम, बस आधी रात से भोर तक, अकेला, चुप, बस गुरबानी को सोचता।
इक रात इक नौजवान वहाँ बैठा था, जो ज़िंदगी से हार चुका था, नौकरी गई, घर टूटा, और मन में घना अँधेरा,
बूढ़े ने उसे देखा, कुछ न पूछा, बस इक कपड़ा थमाया, "आ, साथ में पोंछ", और दोनों झुके, होने तक सवेरा।
घंटों तक दोनों चुपचाप फ़र्श पोंछते रहे, और सरोवर में सुनहरी परछाईं काँपती रही, कीर्तन की आवाज़ बहती रही,
और भोर होते-होते नौजवान की आँखों से आँसू बहे, और भीतर का कोई बोझ हल्का हुआ, जैसे कोई पुरानी दीवार ढहती रही।
'पराग', बूढ़े ने कहा, "जब मन मैला हो, तो किसी और का फ़र्श धो, अपना आप साफ़ हो जाता है",
अमृतसर सोने से नहीं, उस सेवा से चमकता है, जो रात भर बिना नाम के झुकती जाती है।