पच्चीस बरस इक किराए के फ़्लैट में रहने के बाद, शर्मा दंपति रिटायर होके बेटे के पास दूसरे शहर जा रहे थे,
सामान बँध चुका, ट्रक जा चुका, और ख़ाली फ़्लैट में दोनों खड़े, दीवारों को छूते, जैसे पुराने दोस्तों से विदा पा रहे थे।
यहाँ बच्चे पैदा हुए, यहाँ बेटी की शादी हुई, यहाँ बीमारियाँ, ख़ुशियाँ, झगड़े, और हज़ारों शामें गुज़रीं,
दरवाज़े की चौखट पे अब भी बच्चों की लंबाई के निशान थे, पेंसिल से, सालों से, और उनपे शर्मा जी की उँगलियाँ ठहरीं।
मकान-मालिक, जो ख़ुद बूढ़ा था, चाबी लेने आया, और दोनों पुराने दोस्त गले मिलके रो पड़े,
"किराएदार नहीं, घर के लोग जा रहे हैं", उसने कहा, और चाबी हाथ में लेके देर तक चुप खड़े।
'पराग', जाते-जाते शर्मा जी ने चौखट के उन निशानों की इक तस्वीर ली, और उसे नए घर में फ़्रेम करवाया,
शहर छोड़ना आसान नहीं, क्योंकि हम मकान छोड़ते हैं, पर उसकी हर दीवार ने हमें कुछ न कुछ थमाया।