रंगरेज़ फ़ैयाज़ की दुकान पे इक बूढ़ी औरत आई, हाथ में इक फीकी लाल चुनरी, जो बरसों में गुलाबी हो गई थी,
"ये मेरी शादी की चुनरी है, बेटा, पोती की शादी है, मैं चाहती हूँ वो इसे पहने", और उसकी आवाज़ में इक पुरानी ख़ुशी रो गई थी।
फ़ैयाज़ ने चुनरी हाथ में ली, कपड़ा कमज़ोर था, छूते ही फटने को, और नया रंग चढ़ाना जोखिम भरा था,
पर उसने बूढ़ी आँखें देखीं, और हाँ कह दी, और रात भर बैठके धीमी आँच पे रंग तैयार किया, जैसे कोई दुआ का घड़ा था।
उसने चुनरी को इतने धीरे डुबोया, जैसे किसी बच्चे को नहला रहा हो, और फिर छाँव में सुखाया, धूप में नहीं,
सुबह वो चुनरी फिर से लाल थी, गहरी, चमकती, जैसे पचास बरस पीछे लौट गई हो, बिना कोई कमी।
'पराग', पोती ने वही चुनरी ओढ़के फेरे लिए, और दादी की आँखों से आँसू बहे, और फ़ैयाज़ भी चुपके से शादी में आया,
रंगरेज़ कपड़ों में रंग भरता है, पर कभी-कभी किसी की बूढ़ी यादों को भी जवान कर जाता है, यही उसने निभाया।