विदर्भ के इक कपास के खेत में भरी दोपहर बीस औरतें कपास चुन रही थीं, सिर पे कपड़ा, कमर पे झोला,
उनमें इक बूढ़ी, गंगू आजी, जो सबसे तेज़ चुनती, और साथ में ऐसे गीत गाती, कि सारा खेत जैसे बोला।
इक दिन इक जवान बहू खेत में बेहोश होके गिरी, गर्मी से, और सबने घबराके पानी डाला, पंखा किया,
गंगू आजी ने उसे छाँव में लिटाया, अपना झोला उसके सिर के नीचे रखा, और फिर उसका झोला भी उठा लिया।
उस दिन आजी ने दो लोगों के हिस्से की कपास चुनी, साठ बरस की उम्र में, धूप में, गाती, बिना रुके,
और शाम को जब तौल हुई, तो उसने बहू के नाम पे सारी कपास लिखवाई, "इसे दवा चाहिए", और सबके सिर झुके।
'पराग', बहू ने ठीक होके आजी के पैर छुए, और आजी हँसी, "पगली, कपास की तरह हल्का रख दिल को, सब उड़ जाएगा",
कपास चुनती औरतें दुनिया को कपड़े देती हैं, पर इक-दूसरे को जो अपनापन देती हैं, वो किसी करघे पे न बुना जाएगा।