इक बड़े सेठ के घर में इक ग़रीब लड़का नौकर था, रामू, और सेठ की पत्नी उसे बेटे जैसा मानती थीं, उसे पढ़ाया, खाना दिया, कपड़े दिए, और जब वो बड़ा हुआ, तो उसकी कॉलेज की फ़ीस भी भरी, चुपचाप, सेठ से छुपाके,
रामू पढ़-लिखके शहर गया, और धीरे-धीरे इक बड़ा व्यापारी बना, और बरसों तक उस घर में न लौटा, बस हर दिवाली इक चिट्ठी भेजता, "माँजी, आपका रामू ठीक है।"
फिर वक़्त का पहिया घूमा, और सेठ का कारोबार डूबा, क़र्ज़, मुक़दमे, और इक दिन उनका पुश्तैनी घर नीलाम होने वाला था, और सेठ, अब बूढ़े, और उनकी पत्नी, अब बीमार, दरवाज़े पे खड़े थे, रोते, कोई सहारा नहीं,
नीलामी के दिन इक बड़ी गाड़ी आई, और उसमें से इक आदमी उतरा, सूट-बूट में, और सबसे ऊँची बोली लगाई, और घर ख़रीद लिया, और फिर सेठ की पत्नी के पास गया, और उनके पैर छुए, "माँजी, पहचाना? मैं रामू।"
सेठानी ने उसे देखा, और रो पड़ीं, और रामू ने घर की चाबी उनके हाथ में रखी, "ये घर आपका था, आपका रहेगा, आपने मुझे जो दिया था, आज उसका इक हिस्सा लौटा रहा हूँ", और सेठ, जो कभी रामू से सीधे मुँह बात न करते थे, शर्म से सिर झुकाए खड़े थे,
रामू ने सेठ का हाथ भी थामा, "बाबूजी, पहिया घूमता है, कल आप ऊपर थे, आज मैं, पर माँजी ने सिखाया था, ऊपर हो, तो नीचे वालों को कभी न भूलना", और सेठ की आँखें भर आईं, और उन्होंने पहली बार रामू को गले लगाया।
'पराग', वक़्त का पहिया हर किसी को ऊपर-नीचे घुमाता है, पर जो ऊपर होके भी नीचे वालों को थामे, उसका एहसान पहिया घूमने पे लौटके आता है,
जो किसी नौकर के बच्चे को अपना माने, उसने इक बीज बोया, और जब वक़्त का पहिया घूमा, तो वही बीज इक छायादार पेड़ बनके उसके सिर पे खड़ा था।