अस्सी बरस के रामनारायण जी सारी उम्र गाँव के इक कच्चे घर में रहे, जिसकी छत टीन की थी, और हर बरसात में उस टीन पे बारिश की बूँदें इक संगीत बजाती थीं, कभी धीमा, कभी तेज़, टप-टप, खटखट, और वो उसी आवाज़ में सोते थे, बचपन से।
फिर उनके बेटे ने उन्हें शहर बुला लिया, इक ऊँची इमारत के पंद्रहवें माले पे, पक्का फ़्लैट, कंक्रीट की छत, और पहली बरसात में रामनारायण जी खिड़की के पास बैठे रहे, बारिश देखते, पर उन्हें कुछ सुनाई न दिया, बस शीशे पे चुपचाप बहता पानी।
वो रात भर सो न सके, करवटें बदलते रहे, और सुबह बेटे से बोले, "बेटा, यहाँ बारिश बोलती नहीं", और बेटा हँसा, समझा नहीं, पर उसकी बीवी, सुनीता, ने समझा, क्योंकि वो भी गाँव से आई थी, और उसे भी वो आवाज़ याद आती थी।
सुनीता ने अगले दिन बाज़ार से इक पुरानी टीन की चादर ख़रीदी, और बालकनी के इक कोने में, ससुर जी के कमरे की खिड़की के बाहर, उसे इक छोटे-से ढाँचे पे टिका दिया, तिरछा, ताकि बारिश उसपे गिरे, और किसी को न बताया।
अगली बरसात की रात, जब बारिश शुरू हुई, तो रामनारायण जी अपने बिस्तर पे लेटे थे, और अचानक उन्हें इक आवाज़ सुनाई दी, टप-टप, खटखट, और वो उठ बैठे, और खिड़की से बाहर देखा, और वहाँ वो टीन की चादर थी, बारिश में बजती हुई, और उनकी आँखें भर आईं।
वो देर तक बैठे सुनते रहे, और फिर लेट गए, और उस रात वो ऐसे सोए, जैसे बरसों से न सोए हों, और सुबह उन्होंने सुनीता के सिर पे हाथ रखा, और कुछ न कहा, बस मुस्काए, और सुनीता जानती थी, उस मुस्कान में पूरा गाँव लौट आया था।
'पराग', बारिश और याद का रिश्ता बस पानी का नहीं, उस आवाज़ का भी है, जो बचपन में हमारी नींद की लोरी बनी, और जो शहर की पक्की छतों में खो जाती है,
जो बहू अपने बूढ़े ससुर के लिए बालकनी पे इक टीन की चादर टाँग दे, उसने उन्हें उनका गाँव लौटा दिया, और बताया, कि कभी-कभी सबसे बड़ा तोहफ़ा बस इक पुरानी आवाज़ होती है, जिसे कोई सुनना भूल गया था।