लकीरों का सफ़र
बिखरी हुई लकीर, नक़्शा
किसी ख़्वाब की तस्वीर, नक़्शा
जहाँ ज़मीन ख़त्म हुई
वहाँ लिखा "समंदर, फ़क़ीर", नक़्शा
ग़लत भी था, अधूरा भी
फिर भी इक तदबीर, नक़्शा
'पराग' जाने वाले की आँख से
देखी इक जागीर, नक़्शा
कठिन शब्द: तदबीर – उपाय, कोशिश · जागीर – इलाक़ा, संपत्ति