मिट्टी का सुर
मिट्टी का इक सुर, लोकगीत
खेतों का नूपुर, लोकगीत
न किसी ने लिखा, न छापा
फिर भी है मधुर, लोकगीत
रोपाई में, ब्याह में, विदाई में
हर दिल का ज़रूर, लोकगीत
'पराग' नानी के होंठों से
उतरा इक नूर, लोकगीत
कठिन शब्द: नूपुर – पायल · रोपाई – धान के पौधे रोपना · नूर – रोशनी