बेनाम क़ुर्बानी
बेनाम इक क़ुर्बानी, शहीद
अनकही इक कहानी, शहीद
न कोई पत्थर, न तख़्ती
बस मिट्टी की निशानी, शहीद
माँ आज भी दरवाज़ा देखे
आँखों में है पानी, शहीद
'पराग' हर आज़ाद सुबह में
उसकी है जवानी, शहीद
कठिन शब्द: क़ुर्बानी – बलिदान · तख़्ती – नाम की पट्टी