भरे घर में अकेला
भरे घर में भी तन्हा हूँ मैं
अपनी ही इक दुनिया हूँ मैं
सब हँसते हैं, मैं भी हँसता
भीतर से पर सहरा हूँ मैं
कोई पूछे, "कैसे हो?"
कह देता हूँ, "अच्छा हूँ मैं"
'पराग' इक दिन कह दूँगा सच
"थोड़ा-सा अधूरा हूँ मैं"
कठिन शब्द: तन्हा – अकेला · सहरा – रेगिस्तान