अपनी तलाश
अपनी तलाश में निकला
हर इक राह से फिसला
कहीं किसी और का चेहरा
कहीं ख़्वाब पराया मिला
बरसों भटका दर-दर
फिर भी कुछ न सिला
'पराग' जब ठहरा, तब जाके
भीतर इक दरवाज़ा खुला
कठिन शब्द: दर-दर – जगह-जगह · सिला – बदला, फल
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
अपनी तलाश में निकला
हर इक राह से फिसला
कहीं किसी और का चेहरा
कहीं ख़्वाब पराया मिला
बरसों भटका दर-दर
फिर भी कुछ न सिला
'पराग' जब ठहरा, तब जाके
भीतर इक दरवाज़ा खुला
कठिन शब्द: दर-दर – जगह-जगह · सिला – बदला, फल
बरसों पहने मैंने कपड़े दूसरों के नाप के,
किसी की चाल, किसी की बोली, किसी के ख़्वाब के।
हर किसी को ख़ुश किया, बस ख़ुद को भूल गया,
जैसे अपने ही घर का पता कहीं धूल गया।
इक दिन सब उतारके आईने के आगे खड़ा,
देखा इक अनजाना चेहरा, डरा, पर सच्चा, बड़ा।
'पराग', ख़ुद की खोज बाहर कम, भीतर ज़्यादा है,
जो उतार दे पराए कपड़े, वही असली सादा है।
कठिन शब्द: नाप – माप · सादा – सरल, सच्चा