चींटी की शक्ति
मीरा की भक्ति, लगन
चींटी की शक्ति, लगन
रोज़ थोड़ा, रोज़ ज़रा
सबसे बड़ी युक्ति, लगन
बार-बार गिरके उठे
ऐसी अनुरक्ति, लगन
'पराग' मंज़िल तक पहुँचाए
हर ग़म से मुक्ति, लगन
कठिन शब्द: युक्ति – तरीक़ा · अनुरक्ति – गहरा लगाव
मीरा की भक्ति, लगन
चींटी की शक्ति, लगन
रोज़ थोड़ा, रोज़ ज़रा
सबसे बड़ी युक्ति, लगन
बार-बार गिरके उठे
ऐसी अनुरक्ति, लगन
'पराग' मंज़िल तक पहुँचाए
हर ग़म से मुक्ति, लगन
कठिन शब्द: युक्ति – तरीक़ा · अनुरक्ति – गहरा लगाव
कुएँ की मुंडेर पे इक पत्थर, उसपे रस्सी चलती,
रोज़ बाल्टी खींची जाती, धीरे-धीरे मलती।
बरसों में उस पत्थर पे गहरी लकीर बन गई,
नर्म-सी रस्सी ने कठोर पत्थर की तक़दीर बदल दी।
न ज़ोर, न जल्दी, बस हर दिन की वही धीमी चाल,
लगन ने कर दिखाया वो, जो न कर सकी कोई कुदाल।
'पराग', लगन वो रस्सी है जो पत्थर को भी काटे,
जो रोज़ चले, वही मंज़िल का रस्ता बाँटे।
कठिन शब्द: मुंडेर – कुएँ की दीवार · कुदाल – खोदने का औज़ार