इक आवाज़
उठी इक आवाज़ हक़ के लिए
हुआ इक आग़ाज़ हक़ के लिए
पिंजरे के परिंदे ने भी
भरी परवाज़ हक़ के लिए
मज़दूर, किसान, बेटियाँ
बजाएँ इक साज़ हक़ के लिए
'पराग' अमन से जो लड़े
उसपे है नाज़ हक़ के लिए
कठिन शब्द: हक़ – अधिकार · आग़ाज़ – शुरुआत · परवाज़ – उड़ान · अमन – शांति