बेख़ौफ़ परिंदा
उड़ता परिंदा, बिना डर
बहता दरिया, बिना डर
अँधेरी रात में भी जलता
इक नन्हा दीया, बिना डर
सच की राह पे चलता है
सीधा-सादा, बिना डर
'पराग' बच्चे-सा हँसके
जीना सीखा, बिना डर
कठिन शब्द: बेख़ौफ़ – बिना डर
उड़ता परिंदा, बिना डर
बहता दरिया, बिना डर
अँधेरी रात में भी जलता
इक नन्हा दीया, बिना डर
सच की राह पे चलता है
सीधा-सादा, बिना डर
'पराग' बच्चे-सा हँसके
जीना सीखा, बिना डर
कठिन शब्द: बेख़ौफ़ – बिना डर
ऊँची चट्टानों पे इक पहाड़ी बकरी चढ़ती,
नीचे गहरी खाई, फिर भी बेख़ौफ़ बढ़ती।
इक-इक पत्थर पे पाँव रखे, भरोसे से,
न काँपे, न रुके, जैसे जाने हर कोने से।
डर तो उसे भी होगा, पर डर से बड़ा था विश्वास,
अपने पाँवों पे, अपनी साँस पे, अपनी आस।
'पराग', बिना डर जीना डर का न होना नहीं,
बस उसके आगे झुकना नहीं, रुकना नहीं।
कठिन शब्द: खाई – गहरा गड्ढा