माँ की थाली
रोटी, चावल, दाल, थाली
पूजा का गुलाल, थाली
मेहमान आए, तो सजती
बड़ी कमाल, थाली
दीवाली पे दीयों से भरी
जगमग बेमिसाल, थाली
'पराग' माँ के हाथ से
भरी हर हाल, थाली
कठिन शब्द: गुलाल – रंगीन पाउडर · बेमिसाल – अनोखा
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
रोटी, चावल, दाल, थाली
पूजा का गुलाल, थाली
मेहमान आए, तो सजती
बड़ी कमाल, थाली
दीवाली पे दीयों से भरी
जगमग बेमिसाल, थाली
'पराग' माँ के हाथ से
भरी हर हाल, थाली
कठिन शब्द: गुलाल – रंगीन पाउडर · बेमिसाल – अनोखा
इक गोल थाली में कटोरियाँ सजीं, इक घेरे में,
दाल, सब्ज़ी, दही, अचार, सब इक बसेरे में।
बीच में गर्म रोटी, किनारे इक मीठा,
जैसे थाली में सजा हो सारा जग अनूठा।
हर कौर में माँ का प्यार, हर रंग में त्योहार,
थाली गोल, जैसे धरती, सबका इक संसार।
'पराग', थाली में बँटी रोटी सबसे मीठी लगती है,
जहाँ मिल-बैठके खाएँ, वहीं दुआ जगती है।
कठिन शब्द: बसेरा – ठिकाना · अनूठा – अनोखा · कौर – निवाला