धम-धम की तान
कूटें धान, ओखली-मूसल
गाएँ गान, ओखली-मूसल
धम-धम की इक लय में
जागे जान, ओखली-मूसल
पत्थर और लकड़ी का
सुंदर मिलान, ओखली-मूसल
'पराग' गाँव के आँगन की
पुरानी पहचान, ओखली-मूसल
कठिन शब्द: ओखली – कूटने का गहरा पात्र · मूसल – कूटने का लंबा डंडा