छोटी चीज़, बड़े जज़्बात
सुबह की शुरुआत, मग
ठंडे पानी की बात, मग
सर्दी में बाबा ने उड़ेला
गर्म पानी की सौग़ात, मग
बचपन के हर नहाने में
चीख़ों की बरसात, मग
'पराग' छोटी-सी चीज़ में
बड़े-बड़े जज़्बात, मग
कठिन शब्द: उड़ेलना – डालना · जज़्बात – भावनाएँ