तारों से मुलाक़ात
गर्मी की रात, चारपाई
तारों से मुलाक़ात, चारपाई
दादा की खाँसी, दादी के क़िस्से
सबका साथ, चारपाई
आँगन में बिछी हर शाम
इक सौग़ात, चारपाई
'पराग' मूँज में बुनी
बचपन की हर बात, चारपाई
कठिन शब्द: मूँज – इक घास जिससे रस्सी बनती है
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
गर्मी की रात, चारपाई
तारों से मुलाक़ात, चारपाई
दादा की खाँसी, दादी के क़िस्से
सबका साथ, चारपाई
आँगन में बिछी हर शाम
इक सौग़ात, चारपाई
'पराग' मूँज में बुनी
बचपन की हर बात, चारपाई
कठिन शब्द: मूँज – इक घास जिससे रस्सी बनती है
गर्मी की रातों में आँगन में बिछती चारपाइयाँ,
उनपे लेटके गिनते तारे, और सुनते कहानियाँ।
दादी के पास वाली चारपाई सबसे प्यारी,
जहाँ परियों की बातें, और लोरियाँ सारी।
मूँज की रस्सी चुभती, फिर भी नींद गहरी,
जैसे आसमान ओढ़के सोए हों, रात थी ठहरी।
'पराग', चारपाई पे बीती रातें अब भी याद हैं,
उन तारों के नीचे सबसे मीठे ख़्वाब आबाद हैं।
कठिन शब्द: आबाद – बसे हुए