रिश्ते जोड़ता धागा
रिश्ते जोड़े धागा
टूटे को न छोड़े धागा
सुई के पीछे-पीछे
चुपचाप दौड़े धागा
गाँठ पड़े, तो भी
न नाता तोड़े धागा
'पराग' राखी बनके
दो दिलों को मोड़े धागा
कठिन शब्द: नाता – रिश्ता
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
रिश्ते जोड़े धागा
टूटे को न छोड़े धागा
सुई के पीछे-पीछे
चुपचाप दौड़े धागा
गाँठ पड़े, तो भी
न नाता तोड़े धागा
'पराग' राखी बनके
दो दिलों को मोड़े धागा
कठिन शब्द: नाता – रिश्ता
इक पतला-सा रेशमी धागा, बहन ने कलाई पे बाँधा,
उसमें था बरसों का प्यार, और इक वादा साधा।
भाई ने वादा किया, "हर दुख में साथ रहूँगा,"
धागा पतला था, पर उसका बंधन पहाड़-सा, सच कहूँगा।
बरसों बीते, भाई परदेस में, बहन गाँव में,
फिर भी हर बरस वही धागा आता इक नाव में।
'पराग', धागा पतला हो, पर रिश्ता गहरा होता है,
जो प्यार से बँधे, वो कभी न खोता है।
कठिन शब्द: साधना – पक्का करना