मेहनत की मिसाल
गलियों की चाल, रिक्शा
ग़रीब का हाल, रिक्शा
स्कूल ले जाए बच्चों को
रखे ख़याल, रिक्शा
बारिश में भी चलता
पसीने से बेहाल, रिक्शा
'पराग' मेहनत के पहियों की
इक मिसाल, रिक्शा
कठिन शब्द: बेहाल – थका, परेशान
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
गलियों की चाल, रिक्शा
ग़रीब का हाल, रिक्शा
स्कूल ले जाए बच्चों को
रखे ख़याल, रिक्शा
बारिश में भी चलता
पसीने से बेहाल, रिक्शा
'पराग' मेहनत के पहियों की
इक मिसाल, रिक्शा
कठिन शब्द: बेहाल – थका, परेशान
हर सुबह इक रिक्शा आता, आठ बच्चे भरके,
रिक्शेवाले चाचा पसीने में, फिर भी हँसके।
बच्चे गाते, लड़ते, बस्ते गिरते, हँसी फूटती,
चाचा धीमे-धीमे चलाते, कोई चीज़ न छूटती।
बरसों तक वही रिक्शा, वही चाचा, वही रस्ता,
आज वो बच्चे बड़े, पर याद है हर इक बस्ता।
'पराग', रिक्शे के पहियों में किसी की मेहनत घूमती है,
जो दूसरों को मंज़िल दे, उसकी राह ख़ुदा चूमती है।
कठिन शब्द: बस्ता – किताबों का थैला