तारे गिनती रेल
गिनती तारे, रात की रेल
सोते नज़ारे, रात की रेल
अँधेरे गाँवों में
जलते दीये प्यारे, रात की रेल
ऊपर के तख़्ते पे लेटे
सपनों के किनारे, रात की रेल
'पराग' सीटी देके
किसको पुकारे, रात की रेल
कठिन शब्द: तख़्ता – सोने का फट्टा
श्रेणी: सफ़र और रास्ते · विषय-सूची
गिनती तारे, रात की रेल
सोते नज़ारे, रात की रेल
अँधेरे गाँवों में
जलते दीये प्यारे, रात की रेल
ऊपर के तख़्ते पे लेटे
सपनों के किनारे, रात की रेल
'पराग' सीटी देके
किसको पुकारे, रात की रेल
कठिन शब्द: तख़्ता – सोने का फट्टा
रात की रेल, सब सोए, बस पहियों की आवाज़,
खिड़की से बाहर अँधेरा, जैसे कोई राज़।
कभी-कभी इक गाँव गुज़रे, इक दीया टिमटिमाए,
किसी झोंपड़ी में कोई माँ लोरी गाए।
मैं जागता रहा, गिनता रहा वो रोशनियाँ,
जैसे अँधेरे में बिखरी हों छोटी कहानियाँ।
'पराग', रात की रेल में दुनिया धीमी-धीमी बहती है,
हर टिमटिमाती रोशनी इक नई कहानी कहती है।
कठिन शब्द: टिमटिमाना – धीमे-धीमे चमकना