ख़ुशी बेशुमार
लहरों के पार, जहाज़ का सफ़र
समंदर का प्यार, जहाज़ का सफ़र
दिन भर नीला पानी
रात तारों की क़तार, जहाज़ का सफ़र
बंदरगाह छूटा
आँसू की धार, जहाज़ का सफ़र
'पराग' किनारा दिखा
ख़ुशी बेशुमार, जहाज़ का सफ़र
कठिन शब्द: बंदरगाह – जहाज़ों का ठिकाना · बेशुमार – बेहिसाब