अनजाने का दिया
बुझाए हर प्यास, रास्ते का कुआँ
थके क़दमों की आस, रास्ते का कुआँ
रस्सी, बाल्टी, ठंडा पानी
इक लंबी साँस, रास्ते का कुआँ
सदियों से खड़ा है
पीपल के पास, रास्ते का कुआँ
'पराग' किसी अनजाने का
दिया इक ख़ास, रास्ते का कुआँ
कठिन शब्द: आस – उम्मीद